हर घर तिरंगा: लेजर शो से चमकेंगी पुरातात्वित इमारतें

111

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हर घर तिरंगा लहराएगा। इस जश्न को चार चांद लगाने के लिए मुंबई महानगरपालिका ने पुरातत्व इमारतों को जगमगाने का निर्णय लिया है।

मुंबई में चयनित धरोहर संरचनाओं और बड़ी इमारतें ”लेजर शो” से चमकेंगी। यह लेजर शो 13, 14 और 15 अगस्त तक चलेगा। मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार विधान भवन, मंत्रालय, मनपा मुख्यालय, जेजे आर्ट, म्यूजियम, पुलिस मुख्यालय, गेटवे ऑफ इंडिया, ताज होटल, होटल ट्राइडेंट, एयर इंडिया, मुंबई विश्वविद्यालय आदि हेरीटेज संरचनाएं तीन दिनों तक लेजर शो से जगमगाएंगी। ”हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 35 लाख आवासों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में 50 लाख राष्ट्रीय ध्वज नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। अब तक 8 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरण किए जा चुके हैं।

यह भी पढे़ं -चीन  की चालबाजी नाकाम, जासूसी जलयान की श्रीलंका में नो एंट्री

मनपा के मध्यवर्ती खरीदी विभाग के उपायुक्त रमाकांत बिरादार ने बताया कि मनपा को 10 लाख तिरंगा झंडा मिल गया है। शेष राष्ट्रीय झंडों का स्टॉक तीन से चार दिनों में उपलब्ध हो जाएगा। इसीतरह आजादी के अमृत महोत्सव पर मनपा के उद्यान विभाग द्वारा तीन हजार पेड़ लगाए जाएंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.