पालघर जिले में रेड अलर्ट जारी!

महाराष्ट्र के कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। कोंकण में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। हालांकि 9 सितंबर से बारिश कम होगी।

119

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बने होने का प्रभाव देश के कई भागों में देखा जा रहा है। इसे देखते हुए कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में 9 सितंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के पास स्थित पालघर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के इन जिलों में मूसलाधार बारिश
भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कृष्णानंद होसालीकर के अनुसार महाराष्ट्र के कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। कोंकण में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। हालांकि 9 सितंबर से बारिश कम होगी। पालघर जिले में 8 सितंबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सतारा, पुणे, नासिक, धुले और नंदुरबार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तटीय इलाकों में तेज हवा चलेगी।

ये भी पढ़ेंः तो क्या गिरफ्तार होंगे परमबीर सिंह?

मुंबई में भी बारिश
7 सितंबर को हल्की हो रही बारिश रात में तेज हो गई। रात 8 बजे के करीब मुंबई के अधिकांश हिस्सों में बिजली और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में 8 सितंबर को बारिश जारी रहेगी। इसके साथ ही 9 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावान व्यक्त की गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.