बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मदद कार्य कर लौटे अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण!

बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लौटे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

106

महाराष्ट्र के महाड, चिपलून और सांगली के बाढ़ प्रभावित इलाकों से लौटे करीब 421 अधिकारियों और कर्मचारियों का  विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। 5 अगस्त को पहले दिन मुंबई के मरोल स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में 145 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

421 कर्मचारियों ने किया राहत कार्य
महाड (जिला – रायगढ़), चिपलून (जिला – रत्नागिरी), सांगली (जिला – सांगली) आदि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मुंबई महानगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) पी. वेलारासू, अतिरिक्त मनपा आयुक्त( पश्चिम उपनगर) और सुरेश काकानी के निर्देश पर 421 अधिकारी-कर्मचारी मदद और राहत कार्य करने गए थे।


उनमें से महाड में 115, चिपलून में 217 और सांगली में 89 कुल मिलाकर 421 अधिकारी व कर्मचारी राहत कार्य के लिए गए थे। राहत कार्य पूरा होने के बाद वे सभी मुंबई लौट आए हैं।

स्वास्थ्य परीक्षण के आदेश
बीएमसीआयुक्त चहल और अतिरिक्त आयुक्त काकानी ने इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त (घनकचरा) संगीता हसनाले के मार्गदर्शन में शिविर शुरू किया गया है। घनकचरा व्यवस्थापन विभाग की एक टीम ने 25 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक महाड में सफाई अभियान चलाया था। 2 अगस्त, 2021 को मुंबई लौटने के बाद उनका 5 अगस्त से स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.