उम्र 55 की, हरकत कर गया बचपन की!

अपनी अंतिम कोशिश पर पानी फिरते हुए देख संजय चव्हाण गुस्से से पागल हो गया। वह दौड़कर किचन से चाकू उठा लाया और हर्षाबेन पर हमला कर दिया। वह चिखती-चिल्लाती रही लेकिन गुस्से में पागल संजय चव्हाण रुकने का नाम नहीं ले रहा था।

123

जिस महिला से संजय चव्हाण वर्षों से प्यार करता था और उसे दिल-ओ-जान से चाहता था, उसी पर उसने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। साथ ही खुद भी अपने मुंह में सुतली बम लेकर अपनी जिंदगी समाप्त करने की कोशिश की। फिलहाल दोनों को मुंबई के कुपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की ही हालत गंभीर बताई जाती है। घटना मुंबई के मालाड पूर्व स्थित कुरार विलेज की है।

महिला मित्र की बातें सुन हो गया नाराज
आरोपी संजय चव्हाण (55) ठाणे में रहता है। उसकी मालाड पूर्व के कुरार विलेज में रहनेवाली 57 वर्षीय महिला मीनाक्षी ( काल्पनिक नाम) से 15 वर्षों से दोस्ती थी। वह कुरार विलेज मे अपनी 80 वर्षीय मां के साथ रहती थी। कोरोना में लॉकडाउन के कारण कई महीनों से दोनों की मुलाकात नहीं हुई थी। संजय चव्हाण 15 नवंबर को मीनाक्षी से मिलने उसके घर आया था। वह अपने मन में काफी उम्मीदें और प्यार लेकर आया था। लेकिन मीनाक्षी ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और प्यार भरा दिल तोड़ दिया।
उसने संजय से दो टूक शब्दों में कहा, ‘कोरोना महामारी के समय तुम मेरे घर मत आया करो और वैसे भी मैं अब तुम से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती।’

ये भी पढ़ेंः ‘मगज’ खराब कर सकता है कोरोना!

संजय ने की मनाने की कोशिश
मन में ढेर सारे सपने संजोये मीनाक्षी से मिलने आए संजय चव्हाण को लगा कि वो यूं ही गुस्सा कर कर रही है। उसने मनाने के मूड में कहा, ‘मैं इतनी दूर से तुमसे मिलने आया हूं और तुम इस तरह की बातें कर रही हो। तुम नाहक ही नाराज हो रही हो, एक काम करो, आज तुम काम से छुट्टी ले लो, हम शॉपिंग करने चलते हैं।’
लेकिन मीनाक्षी ने उसकी प्यार की बातों को कोई महत्व नहीं दिया और उसने शॉपिंग करने जाने से सख्ती से मना कर दिया। इसके साथ ही वह काम पर जाने के लिए निकलने लगी।

संजय चव्हाण गुस्से में हो गया पागल
अपनी अंतिम कोशिश पर पानी फिरते हुए देख संजय चव्हाण गुस्से से पागल हो गया। वह दौड़कर किचन से चाकू उठा लाया और मीनाक्षी पर हमला कर दिया। वह चिखती-चिल्लाती रही लेकिन गुस्से में पागल संजय रुकने का नाम नहीं ले रहा था। वह चाकू से उसे गोदता जा रहा था। अंत में वह गिर गई और उसका पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया। यह दृश्य देखकर संजय को अपनी गल्ती का अहसास हुआ और उसने अपने साथ लाए सुतली बम को अपने मुंह में लेकर फोड़ दिया।

संजय चव्हाण के मुंह के उड़ गए चिथड़े
बम फुटते ही संजय के मुंह के चिथड़े उड़ गए और वह भी वहीं धराशाई हो गया। इस बीच तेज आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मीनाक्षी और संजय चव्हाण दोनों फर्श पर पड़े थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी। उन्होंने इसकी सूचना कुरार पुलिस को दी।

पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
थोड़ी देर में ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। उसके बाद दोनों को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला की हालत में थोड़ा सुधार बताया जा रहा है। कुरार पलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालासाहब सालुंखे ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संजय चव्हाण के खिलाफ हत्या और आत्महत्या की कोशश करने का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.