पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को छोड़ा पीछे, जानिये, कौन है आदंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश?

ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स की रिपोर्ट में अफगानिस्तान को सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश तो बताया गया है, किन्तु अफगानिस्तान में आतंकी घटनाओं से होने वाली मौतों में 58 प्रतिशत कमी होने की बात कही गयी है।

174

दुनिया में अफगानिस्तान सर्वाधिक आतंक प्रभावित देश है, किन्तु आतंकवाद के कारण हुई मौतें अफगानिस्तान से ज्यादा पाकिस्तान में हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया स्थित इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की वार्षिक ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में वर्ष 2022 में सर्वाधिक लोग आतंक का शिकार होकर मारे गए हैं।

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स रिपोर्ट जारी
वर्ष 2022 में दुनिया भर में आतंकवाद की स्थितियों का आकलन कर वर्ष 2023 की ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स रिपोर्ट जारी की गयी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवाद प्रभावित देशों में अफगानिस्तान पहले स्थान पर है। बुर्किना फासो दूसरे, सोमालिया तीसरे, माली चौथे और सीरिया पांचवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- गुजरात उच्च न्यायालय को मिले पांच नए जज, जानिये वे कौन हैं?

पाकिस्तान आतंकवाद प्रभावित देशों की सूची में छठे स्थान पर है, किन्तु आतंकवादी घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या वहां अफगानिस्तान से ज्यादा और वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान में वर्ष 2022 में आतंकी घटनाओं में 643 लोगों की मौत हुई, जो बीते साल की 292 मौतों के मुकाबले करीब 120 फीसदी ज्यादा है। पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में मरने वाले लोगों में 55 प्रतिशत सेना या पुलिस के जवान हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2007 से 2022 तक पाकिस्तान में आतंकी हमलों में 14,920 लोगों की मौत हुई है।

अफगानिस्तान में मौत पर आई कमी
ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स की रिपोर्ट में अफगानिस्तान को सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश तो बताया गया है, किन्तु अफगानिस्तान में आतंकी घटनाओं से होने वाली मौतों में 58 प्रतिशत कमी होने की बात कही गयी है। अफगानिस्तान में वर्ष 2022 में आतंकी घटनाओं में 633 लोगों की मौत हुई, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 1499 था। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में इस्लामिक स्टेट खोरासान सबसे सक्रिय आतंकी संगठन के रूप में उभरा है। अफगानिस्तान में इस आतंकी संगठन ने 2022 में 422 लोगों की हत्याएं की।

बुर्किना फासो में सबसे ज्यादा मौतें
आतंकी घटनाओं से होने वाली मौत के मामले में अफ्रीकी देश बुर्किना फासो पहले स्थान पर है, जहां 2022 में आतंकी घटनाओं में 1135 लोगों की मौत हुई। बुर्किना फासो में ऐसी ही घटनाओं में 2021 में 759 लोगों की मौत हुई थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.