महाराष्ट्र: रत्नागिरी के घरडा केमिकल कंपनी में धमाका, पांच की मौत

कंपनी में ब्वॉयलर के फटने से विस्फोट होने की बात कही जा रही है। यह इस क्षेत्र की बड़ी कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना 1967 में की गई थी। जो प्रमुख रूप से अनुषंधान के क्षेत्र की कंपनी मानी जाती है।

119

रत्नागिरी के लोटे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत घरडा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका हुआ है। यह धमाका सबेरे 9 बजे के लगभग हुआ। जिसमें तीन कर्मचारियों की तत्काल मौत हो गई जबकि तीन की स्थिति गंभीर थी जिनमें से दो की मौत की खबर है। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचावकार्य शुरू कर दिया था।

घरडा केमिकल कंपनी के 7बी क्रमांक के प्लांट में धमाका हुआ था। जिससे बड़ी आग लग गई। चश्मदीदों के अनुसार एक के बाद एक दो धमाके हुए हैं। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत का समाचार प्राप्त हुआ है जबकि दो लोगों की मृत्यु उपचार के दरम्यान हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में तीन की स्थिति गंभीर है जिन्हें कलबली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन लोगों की परिस्थिति गंभीर होने के कारण इन्हें ऐरोली के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

दुर्घटना के बाद परिसर में अफरातफरी का माहौल था। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन तत्काल घरडा कंपनी पर पहुंच गया था। इसके अलावा दुर्घटना की पूर्ण जानकारी और बचाव कार्य के लिए तहसीलदार, तलाठी कार्यालय के अधिकारी भी पहुंच गए थे। आग को शीघ्र ही नियंत्रित कर लिया गया है।

कैसे हुई घटना?
लोटे में स्थित घरडा केमिकल में पहली पायली के कर्मचारियों ने काम संभाला लिया था। इस बीच 7बी ब्लांट के ब्वॉयलर गरम हो गया था। इसके पहले कि लोग कुछ समझ पाते उसमें विस्फोट हो गया। जब दुर्घटना हुई उस समय पूरी क्षमता में कर्मचारी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.