‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ जयघोष के साथ गणपति की विदाई

जयघोष के साथ देशभर में भगवान गणपति का विसर्जन।

86

मुंबई सहित राज्य में भक्त भगवान गणेश की 10 दिनों तक सेवा करने के बाद शुक्रवार को सभी चौपाटियों पर और कृत्रिम तालाबों में भारी जनसागर के बीच गणेश मूर्ति का विसर्जन कर रहे हैं। गिरगांव चौपाटी पर राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने विसर्जन के लिए मार्गस्थ गणेश प्रतिमाओं पर फूल बरसाते हुए विदाई दी। गणेश भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले साल की तू जल्दी आ कहते हुए गुलाल उड़ाते हुए गणेश भक्त भगवान गणेश का विसर्जन स्थल पर ले जा रहे हैं और विसर्जन कर रहे हैं। इससे मुंबई सहित पूरे राज्य का माहौल गणेशमय हो गया है।

मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर मुंबई की मशहूर गणपति मंडलों की गणेश प्रतिमाएं एक एक करके विसर्जन के लिए आ रही हैं। विश्व प्रसिद्ध लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल की गणेश प्रतिमा भी यहीं विसर्जन के लिए आएगी, जिनके आधी रात के बाद भोर में पहुंचने की आशा है। इसी तरह मुंबई के राजा, गिरगांव के राजा, खेतवाड़ी, चिंतामणि सहित 12 हजार गणेशोत्सव मंडलों में से बहुत से गणेश मूर्तियों का विसर्जन हो चुका है। लाखों की संख्या में घर पर विराजित गणपति का विसर्जन हो चुका है। गिरगांव चौपाटी के साथ ही वर्ली, जुहू, आक्सा बीच, मार्वे बीच सहित अन्य चौपाटियों पर भी भक्तिभाव से गणेश विसर्जन समचार लिखे जाने तक चल रहा था।

ये भी पढ़ें – नुपूर शर्मा को सर्वोच्च राहत, गिरफ्तारी की मांग वाली याचिका खारिज

पिछले दो साल से कोरोना की वजह से गणपति विसर्जन पर पाबंदी थी। इस वर्ष कोरोना का प्रभाव कम हो जाने से राज्य सरकार ने गणपति विसर्जन से पाबंदी हटा दिया है। इसी वजह इस वर्ष गणेशोत्सव और गणेश विसर्जन के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

गणेश विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए तकरीबन 20 हजार पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर शुक्रवार को सुबह से ही तैनात थे। मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फलसणकर ने बताया कि अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। शुक्रवार को सुबह से ही साढ़े पंद्रह हजार पुलिस और एसआरपीएफ की यूनिट तैनात कर दी गई है। फोर्स वन की विशेष टीमों के साथ एसआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स की टीमों को तैनात किया गया है। मुंबई के महत्वपूर्ण विसर्जन स्थलों पर सादे कपड़ों में 600 पुलिस महिला अधिकारियों और कर्मियों को तैनात किया गया है। मुंबई में 77 महत्वपूर्ण विसर्जन स्थलों और 173 कृत्रिम झीलों पर विशेष पुलिस बल तैनात है। लालबाग राजा के विसर्जन जुलूस की सुरक्षा में संयुक्त पुलिस आयुक्त के साथ ढाई हजार पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। विसर्जन के दौरान ट्रैफिक को संभालने में पुलिस की मदद के लिए होमगार्ड के अलावा एनजीओ, एनसीसी के छात्र भी मौजूद हैं।

आम मुंबईकरों के साथ-साथ मुंबई नगर निगम, पुलिस, यातायात शाखा सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियां जोर-शोर से गुलाल के साथ भगवान गणेश के विसर्जन में मदद कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.