महाराष्ट्र में गणेशोत्व की धूम, राज्यपाल सहित इन राजनीतिक हस्तियों ने की बप्पा की पूजा-अर्चना

राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने 31 अगस्त को राजभवन में प्रतिस्थापित गणपति की पूजा अर्चना की

100

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने 31 अगस्त को राजभवन में प्रतिस्थापित गणपति की पूजा अर्चना की। राजभवन में गणेश चतुर्थी के मौके पर माहौल गणेशमय हो गया।

राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के आवास ‘जलभूषण’ में आज गणेश प्रतिमा प्रतिस्थापित की गई और पूजा शुरू की गई। राज्यपाल कोश्यारी ने गणपति का स्वागत किया और राजभवन के कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ बप्पाभगवान गणेश की आरती और पूजा की।

मुख्यमंत्री ने वर्षा पर की पूजा
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शासकीय आवास ‘वर्षा’ में 31 अगस्त की सुबह गणपति विराजमान हुए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पत्नी लता शिंदे के साथ उनकी पूजा अर्चना की । यहां मुख्यमंत्री के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे व उनके परिवार सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र राज्य के विकास के संकल्प को पूरा करने की शक्ति देने के साथ ही राज्य के लोगों को सुखी, समृद्ध और संतुष्ट रखने की प्रार्थना गणपति से की है।

उपमुख्यमंत्री ने अपने बंगले सागर पर की पूजा
इसी तरह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने शासकीय निवास सागर बंगले पर गणपति की पूजा अर्चना की। देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस, उनकी मां और बेटी ने गणपति की आरती की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.