गडकरी की गोरखपुर को बड़ी सौगात, इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में तेजी लाकर इसे नई ऊंचाई प्रदान करने का श्रेय गडकरी जी को जाता है। पीएम मोदी की अगुवाई में हो रहे कार्यों को तभी गति मिल पा रही है, जब इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है।

123

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 13 मार्च (सोमवार) को गोरखपुर में 10 हजार करोड़ से अधिक लागत की 18 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें 4,430 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

अमेरिका जैसी होंगी यूपी की सड़कें
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से करते हुए उनके कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर उठाये गये कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धरती पर जब-जब समाज को दमित करने के लिए घातक तत्वों ने सिर उठाया है, तब-तब उनके सर्वानाश के लिए एक ऐसे व्यक्तित्व का अवतरण हुआ है, जिसने इन दुष्टों का संहार किया है। वर्तमान में आदित्यनाथ भी वही कर रहे हैं। दुर्जनों का संहार कर कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर रहे हैं और समाज को राहत देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्ष 2024 तक उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका की सड़कों की तरह होंगी। 2024 के अंत तक यहां पांच लाख करोड़ रुपए से अधिक का काम केवल इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- ऑस्कर में भारत का जलवा, जानिये, किसे मिला अवॉर्ड

सीएम योगी ने कही यह बात
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में तेजी लाकर इसे नई ऊंचाई प्रदान करने का श्रेय गडकरी जी को जाता है। प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हो रहे कार्यों को तभी गति मिल पा रही है, जब इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है। यहां होने वाले लोकार्पण और शिलान्यासों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रामजानकी मार्ग के निर्माण को गति मिलने से रामायण काल की यादें ताजा होंगी। 21 करोड़ रुपए की लागत से पूरा होने वाला 27 किलोमीटर लम्बा जंगल कौडिया-जगदीशपुर मार्ग विकास की नई इबारत लिखेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.