खदान में गिरी कार, चली गई ‘इतने’ लोगों की जान

शुक्रवार की सुबह सभी टिमरलगा गांव लौट रहे थे। कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भरे खदान में जा गिरी।

135

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खदान में कार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। टिमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें- बिहारः बोध गया में पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला चीनी जासूस, ये है आरोप

लड़की ने तैरकर बचाई जान
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 15 साल की लड़की तैरकर बाहर निकल गई। उसके मुताबिक गाड़ी में पांच लोग सवार थे। एक शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर अन्य की तलाश कर रही है। लकड़ी को मामूली चोट आई है। लड़की के मुताबिक कार से पांच लोग बाहर गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह सभी टिमरलगा गांव लौट रहे थे। कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भरे खदान में जा गिरी। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है। गोताखोरों की मदद से बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.