रूस की नाटो को चेतावनी, पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव बोले- रूस हारा तो…

पुतिन की शक्तिशाली सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष रह चुके मेदवेदेव ने टेलीग्राम पर लिखा कि एक औपचारिक युद्ध में एक परमाणु शक्ति की हार परमाणु युद्ध का कारण बन सकती है।

226

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो की भूमिका पर सवाल उठाने वाले रूस ने एक बार फिर परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और क्रेमलिन प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने नाटो को चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन में रूस की हार के बाद परमाणु युद्ध संभव है। रूस के यूक्रेन में घुसने के बाद से ही मेदवेदेव बार-बार परमाणु युद्ध की आशंका का जिक्र करते रहे हैं। क्रेमलिन प्रमुख ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में अगर रूस की हार होती है तो इससे परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है।

रूस को हराने की कोशिश कर रहा है पश्चिम
पुतिन की शक्तिशाली सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष रह चुके मेदवेदेव ने टेलीग्राम पर लिखा कि एक औपचारिक युद्ध में एक परमाणु शक्ति की हार परमाणु युद्ध का कारण बन सकती है। परमाणु शक्तियों ने बड़े टकरावों में कभी हार का सामना नहीं किया। साल 2008 से साल 2012 तक राष्ट्रपति पद पर रहे मेदवेदेव ने कहा नाटो और अन्य रक्षा से जुड़े नेताओं का जर्मनी के रेमेस्टिन एयर बेस मिलकर यूक्रेन की मदद के लिए रणनीति बनाना यह साबित करता है कि पश्चिम यूक्रेन में रूस को हराने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- भारत की जनसंख्या चीन से अधिक? जानिये, क्या कहती है विश्व जनसंख्या समीक्षा संस्था की रिपोर्ट

क्रेमेलिन के प्रवक्ता डिमित्री पेसकोव ने कहा कि मेदवेदेव का बयान रूस के परमाणु सिद्धांत के अनुरूप है। रूस मानता है कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी किया जाएगा, जब उससे राज्य के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.