कीर्तिमान! निर्मला सीतारमण लगातार तीसरी बार विश्व की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल

फोर्ब्स हर साल दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची प्रकाशित करता है। इसमें पिछले दो साल से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल थीं। अब तीसरी बार लगातर उनको इस सूची में शामिल किया गया है।

97

लगातार तीसरी बार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स की चार भारतीय महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। फोर्ब्स हर साल दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची प्रकाशित करता है। इसमें पिछले दो साल से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं। यह लगातार तीसरी बार है, जब निर्मला उनको सूची में शामिल किया गया है। वे अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन को भी पीछे छोड़कर 37वें स्थान पर पहुंच गई हैं। दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में कुल चार भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है। भारत में निर्मला सीतारमण इस सूची में सबसे ऊपर हैं। इनके बाद 52, 72 और 88 क्रमांक पर भारतीय महिलाएं हैं।

निर्मला सीतारमण को 2019 और 2020 में फोर्ब्स द्वारा जारी 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था। इस साल एक बार फिर उनका नाम इस सूची में शामिल है। वे 37वें स्थान पर हैं, जबकि अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन 39वें स्थान पर चली गई हैं। पिछले साल निर्मला सीतारमण इस सूची में 41वें स्थान पर थीं।

रोशनी नाडर
निर्मला सीतारमण के साथ एचसीएल टेक्नोलॉजी की निदेशक रोशनी नाडर को भी सूची में शामिल किया गया है। 100 महिलाओं की लिस्ट में रोशनी नाडर 52वें स्थान पर हैं। वे एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला उद्यमी हैं।

किरण मजुमदार शॉ
रोशनी नाडर के साथ बायोकॉन की कार्यकारी निदेशक किरण मजुमदार शॉ को भी सूची में शामिल किया गया है। वे 72वें स्थान पर हैं। बायोकॉन की स्थापना 1978 में किरण मजुमदार शॉ ने की थी।

फाल्गुनी नायर की एंट्री
इस बीच, हाल ही में देश के सातवें अरबपति बने नायक के सीईओ फाल्गुनी नायर का नाम भी सूची में शामिल है। 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में वे 88वें स्थान पर हैं। कुछ दिन पहले शेयर बाजार में नायक की धमाकेदार एंट्री से फाल्गुनी नायर सुर्खियों में आई थीं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.