मुंबई में कोहरे की चादर, प्रदूषण भी बढ़ा

पांच से 50 के वायु गुणवत्ता सूचकांक का अर्थ बहुत साफ हवा होता है। 51 से 100 तक की वायु शुद्धता संतोषजनक होती है। 101 से 200 वायु शुद्धता मध्यम 201 से 300 वायु शुद्धता का अर्थ है प्रदूषण और खराब वायु।

96

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सुबह में कोहरे की चादर देखी जा रही है, इसका मुख्य कारण महानगर की हवा प्रदूषित होना बताया जा रहा है।

महानगर में चल रहे परियोजना के काम, वाहनों के धुएं, दिन-ब-दिन वातावरण में बदलाव के कारण वायु की गुणवत्ता में गिरावट और प्रदूषण में भारी वृद्धि हुई है। मुंबई में मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने वाले लोग धुएं, धूल और धुंध का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक 309 दर्ज किया गया है।एनएएक्यूएस के दिशानिर्देशानुसार मुंबई में वायु प्रदूषित है और इससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने की संभावना है।

बदल रही है वायु की गुणवत्ता
परियोजना कार्यों और वाहनों के जहरीले धुएं के कारण मुंबई शहर और उपनगरों में जलवायु परिवर्तन, वायु गुणवत्ता लगातार बदल रही है। वाहनों से निकलने वाले धुएं, कालिख, धूल के कारण सर्दियों में सबसे ज्यादा प्रदूषण मुंबई में दर्ज किया जाता है। नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत के बीच तापमान में भारी बदलाव होता है। वर्तमान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। समुद्री हवा की गति कम होने के कारण धूल के कणों की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली की तुलना मुंबई में कम पॉल्यूशन
धुएं और स्मॉग के मिश्रण से बनने वाले धुएं के फैलने से वायु की गुणवत्ता खराब हो गई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) की वेबसाइट पर तीन दिन की रिपोर्ट में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब बताई गई है। मुंबई के लगभग 6 केंद्रों पर सूक्ष्म धूल कणों (पीएम 2.5) की सांद्रता 300 प्रति घन मीटर से अधिक दर्ज की गई है। माझगांव में सबसे कम वायु गुणवत्ता (385 AQI) है। इसमें दिल्ली में 329 की तुलना में यह अनुपात मुंबई की तुलना में 20 से भी कम है।

पांच से 50 के वायु गुणवत्ता सूचकांक का अर्थ बहुत साफ हवा होता है। 51 से 100 तक की वायु शुद्धता संतोषजनक होती है। 101 से 200 वायु शुद्धता मध्यम 201 से 300 वायु शुद्धता का अर्थ है प्रदूषण और खराब वायु। जहां 301 से 400 तक वायु शुद्धता खराब है, वहीं 401 से 500 वायु शुद्धता स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। माझगांव 385, चेंबूर 347, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स 328, मालाड 322, कुलाबा 305, भांडुप 300, अंधेरी 228, बोरीवली 208, वर्ली 201और नवी मुंबई में सांद्रता 166 प्रति घन मीटर दर्ज की गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.