अब कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में आग… परिजन परेशान

97

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से त्राहि मच गई। आग बच्चों के वॉर्ड में लगी थी। जिसमें 3 बच्चों की करुण मौत हो गई। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच का आदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दे दिया है।

आग की घटना से जहां बच्चों की जान दांव पर थी, वहीं परिजनों की स्थिति भी रोकर खराब थी। रात 8.30 बजे के लगभग कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में आग लगी थी। इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गया था। आग की विभीषिका को देखते हुए वहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री भी पहुंच गए। इस आग में तीन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें – त्रिपुरा हिंसा की उस भड़काऊ संस्था का है आतंकी लिंक?

जांच के आदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल में लगी आग की जांच के आदेश दे दिये हैं। यह जांच अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे।

रोते बिलखते रहे परिजन
अस्पताल में आग लगने के बाद बाहर का दरवाजा बंद कर दिया गया था। जिसके बाद परिजन अस्पताल के बाहर रोते बिलखते दिखे।

लोगों की शिकायत थी कि उनके बच्चों की क्या स्थिति है, प्रशासन इसकी जानकारी नहीं दे रहा था। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

महाराष्ट्र में दो दिन पहले ही अहमदनगर के अस्पताल में आग लगी थी। सिविल अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड के आईसीसीयू में लगी आग में 11 रोगियों के प्राण चले गए, जबकि 6 रोगी झुलस गए थे। इसके 48 घंटे में अग भोपाल के अस्पताल में त्राहि मचा दी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.