लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश, जानिये, इस वर्ष कितनी रहेगी जीडीपी

लोकसभा महासचिव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण की एक प्रति सभा पटल पर रखी। सदन ने वर्तमान और पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी।

101

लोकसभा में मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे पेश किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत के बारे में बताया था।

जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान
राष्ट्रपति के संसद के संयुक्त सत्र में हुए अभिभाषण के बाद मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। कार्यवाही की शुरुआत में सदन ने दिवंगत, वर्तमान और पूर्व सांसदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। महिला अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में भारत को मिली जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी गई। इसके बाद वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वे पेश किया। आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष 2023-24 में सकल घरेलू उत्पाद 6.6 से 6.8 तक रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आर्थिक सर्वे पेश करने के बाद कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- भारत को देखने का दुनिया का बदला नजरिया, बजट सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण की खास बातें

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था
लोकसभा महासचिव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण की एक प्रति सभा पटल पर रखी। सदन ने वर्तमान और पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी, उसमें वर्तमान सांसद संतोख सिंह चौधरी, तेरहवीं लोकसभा के सदस्य बसवनगौड कोलूर, ग्यारहवीं लोक सभा के सदस्य रहे सत्यनारायण और वरिष्ठ समाजवादी नेता व कई बार के लोकसभा सांसद रहे शरद यादव का नाम शामिल रहा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया। आर्थिक सर्वे में अनुमान जताया गया कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। क्रय शक्ति समानता के मामले में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विनिमय दर में भारत पांचवां सबसे बड़ा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.