देश के प्रसिद्ध चित्रकारों के चित्रों को देखने का सुनहरा मौका!

प्रदर्शनी में भानु गोवानी (बेंगलुरू), स्वाति द्रविड़ (इंदौर), रणजीत वर्मा (नांदेड़), गोपाल गढ़वे (नागपुर), मोना राठौड़ (ओमान), मनीष राव ज्वाडे (दिल्ली), शिल्पा राठौड़ पटेल (मुंबई) और प्रकाश जाधव( मुंबई) के चित्र शामिल किए जाएंगे।

106

मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर आर्ट गैलरी में देश भर के 8 प्रसिद्ध चित्रकारों के चुने गए चित्रों की एक प्रदर्शनी लगाई जा रही है।  21 से 27 सितंबर, 2021 तक इस प्रदर्शनी को प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक देखा जा सकता है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 21 सितंबर को शाम 5 बजे होगा।

अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष पी. आहुजा,  ऑल स्टेट के डायरेक्टर अजयकांत रुइया, रेखा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री रेखा राणा, जलगांव विधायक सुरेश दामू भोले , मिस इंडिया 2013 सिमरन आहूजा, अभिनेत्री मिथिला पुरोहित और कई अन्य गणमान्य जन इसकी लॉन्चिंग के समय मौजूद रहेंगे।

प्रदर्शनी में इनके चित्र शामिल
प्रदर्शनी में भानु गोवानी (बेंगलुरू), स्वाति द्रविड़ (इंदौर), रणजीत वर्मा (नांदेड़), गोपाल गढ़वे (नागपुर), मोना राठौड़ (ओमान), मनीष राव ज्वाडे (दिल्ली), शिल्पा राठौड़ पटेल (मुंबई) और प्रकाश जाधव( मुंबई) के चित्र शामिल किए जाएंगे। देश के इन आठ मशहूर चित्रकारों के चित्रों को एक साथ देखना निश्चित रुप से कलाप्रेमियों के लिए एक अनूठा अनुभव होगा।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.