मंगल मिशन का अंत, 8 साल बाद इस कारण टूटा संपर्क

5 नवंबर, 2013 को श्रीहरिकोटा से मंगलयान लॉन्च किया गया था। 24 सितंबर 2014 को वह मंगल की कक्षा में पहुंचा।

103

इसरो का मंगल मिशन खत्म हो गया है। मंगल से आठ साल बाद संपर्क टूट गया है। इसके बाद कहा जा रहा है कि आठ साल लंबा मार्स ऑर्बिटर मिशन खत्म हो गया है। ईंधन और बैटरी खत्म हो जाने के बाद मंगल से संपर्क टूट गया। इसरो द्वारा मंगलयान मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया था। शुरुआत में केवल छह महीने के लिए योजना बनाई गई थी, लेकिन यह अभियान आठ साल तक चला। लगातार आठ साल आठ दिन अंतरिक्ष में मंगलयान का संचालन हुआ।

भारत का मंगल मिशन पहले प्रयास में सफल
5 नवंबर, 2013 को श्रीहरिकोटा से मंगलयान लॉन्च किया गया था। 24 सितंबर 2014 को वह मंगल की कक्षा में पहुंचा। पहले प्रयास में मंगल पर पहुंचने वाला भारत का यह पहला मिशन था । इस मिशन पर 450 करोड़ रुपये खर्च किए गए। आठ वर्षों के दौरान, मंगलयान ने मंगल ग्रह की कई तस्वीरें पृथ्वी पर भेजीं। इससे वैज्ञानिकों को शोध में काफी फायदा हुआ।

संपर्क टूट गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलयान में अब ईंधन पूरी तरह खत्म हो गया है। अंतरिक्ष यान की बैटरी भी पूरी तरह डाउन हो गई है। इसरो का मंगल से संपर्क टूट गया है। हालांकि इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.