इसलिए चंडीगढ़ से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग! यात्रियों में फैल गई घबराहट

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-5283 चंडीगढ़ से मुंबई जा रही थी। फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 6:15 बजे रवाना हुई थी,

83

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 6 की सुबह मेडिकल इमरजेंसी के लिए चंडीगढ़ से मुंबई की ओर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। फ्लाइट में सफर कर रहे चंडीगढ़ निवासी शुभम नाम के यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाने के बाद तुरंत एंबुलेंस की सहायता से यात्री को जवाहर सर्किल के पास नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-5283 चंडीगढ़ से मुंबई जा रही थी। फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 6:15 बजे रवाना हुई थी, लेकिन इसी बीच शुभम नाम के युवक की तबीयत बिगड़ गई। यात्री को घबराहट हुई, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय किया गया। सुबह 7:10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। फ्लाइट में मौजूद क्रू मेम्बर्स ने पूरे घटनाक्रम को एटीसी से साझा किया। इसके बाद नियमानुसार लैंडिंग करवाई गई। बीमार पैसेंजर को एंबुलेंस की सहायता अस्पताल पहुंचाया गया। एयरलाइंस कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार यात्री की तबीयत अब ठीक है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। यात्री को अस्पताल पहुंचाने के बाद यात्रियों को लेकर फ्लाइट वापस जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हो गई।

जयपुर एयरपोर्ट पर इससे पहले 20 अप्रैल को भी एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। उस वक्त किशनगढ़ से हैदराबाद जा रही फ्लाइट में बैठे यात्री पर गर्म पानी गिर गया था, जिसके बाद यात्री की तबीयत बिगड़ गई। यात्री को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्पाइसजेट एयरलाइंस की उड़ान संख्या एसजी-1007 किशनगढ़ से हैदराबाद की ओर जा रहा था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.