न्यूजीलैंड में तूफान से भारी तबाही, आपातकाल घोषित

न्यूजीलैंड सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। पिछले कुछ वर्षों में तीसरी बार न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है।

172

न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रिएल की वजह से आए उष्णकटिबंधीय तूफान के बाद राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। तूफान के कारण हजारों घरों की बिजली गुल हो गयी है और सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चक्रवात गेब्रियल ने न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में तबाही का मंजर ला दिया है। बड़े पैमाने पर बाढ़ के साथ भूस्खलन हुआ है। समुद्री लहरें उमड़ने से समुद्र तट पर अफरा-तफरी का आलम है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण हजारों घरों की बिजली गुल हो गयी है। इस कारण विमान सेवाओं का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है और सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं।

हजारों घरों की बिजली गुल
तूफान के बाद न्यूजीलैंड सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। पिछले कुछ वर्षों में तीसरी बार न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है। इससे पहले 2019 में क्राइस्टचर्च आतंकी हमले और 2020 में कोविड महामारी के दौरान राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया था। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण हजारों घरों में बिजली नहीं है। आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा पर हस्ताक्षर किए है। मैकअनल्टी ने कहा कि यह एक अभूतपूर्व मौसमी घटना है, जिसका उत्तरी द्वीप के अधिकांश हिस्सों में बड़ा प्रभाव पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- गूगल के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार! जानिये, कौन है वो

चार लोगों की मौत
बाढ़ के पानी और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ हे। देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड को भी इस संकट का सामना करना पड़ रहा है। यहां आई बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई है। मैकअनल्टी ने कहा कि14 फरवरी (मंगलवार) को और अधिक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई। इस कारण आपातकालीन सेवाओं के बाधित होने का भी खतरा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.