मुंबई: कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्र ध्यान दें… इस दिन से शुरू होंगी कक्षाएं

मुंबई में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के शैक्षणिक संस्थान को खोलने की मिली अनुमति

95

मुंबई मनपा क्षेत्र के कक्षा 8वीं से 12वीं तक के स्कूलों के शुरू होने की तारीखों पर मनपा ने भी मुहर लगा दी है। छात्रों की कक्षाएं 4 अक्टूबर 2021 से शुरू होंगी। इसके पहले राज्य सरकार ने 4 अक्टूबर को कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी।

राज्य में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के पहले मुंबई के व्यतिरिक्त कई स्थानों के शैक्षणिक संस्थान खुल गए थे। लेकिन, मुंबई और पुणे में कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए शैक्षणिक संस्थान बंद ही थे। परंतु, अब दूसरी लहर के छंटने और कोविड-19 टीकाकरण के तेजी से होने के बाद परिस्थितियां बदल गई हैं। जिसके बाद मुंबई महानगर पालिका के क्षेत्र में चलनेवाले कक्षा 8वीं से 12वीं तक के शैक्षणिक संस्थान 4 अक्टूबर 2021 को शुरू करने की अनुमति मिल गई है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.