दिवाली स्पेशलः इस पर्व पर ऐसे सजाएं घर!

इस वर्ष दिवाली का त्योहार 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा होती है और लोग उनसे अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करते हैं।

129

दिवाली को रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है। खुशी और उमंग के इस त्योहार का भारत के साथ ही अन्य देशों में बस गए भारतवंशियों के लिए खास महत्व है। इस वर्ष यह त्योहार 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा होती है और लोग अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करते हैं। इससे पहले घर की साफ सफाई से लेकर सजावट तक का विशेष ध्यान रखा जाता है। उसके बाद नए कपड़े और गहनों आदि की भी खरीदारी की जाती है। दिवाली से पहले आने वाला धनतेरस इसके लिए शुभ दिन माना जाता है।

दिवाली पर घर को सजाना काफी जरुरी है। वैसे, कहने में यह जितना आसान है, वहीं करने में काफी मुश्किल है। इसलिए हम यहां आपको इस महा पर्व पर घर को सजाने की टिप्स दे रहे हैं।

फूलों का करें उपयोग
दिवाली के अवसर पर घर को फूलों से सजाया जा सकता है। इसमें गेंदा और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। घर के दरवाजे से लेकर दीवारों और मंदिर तक फूलों से सजाया जा सकता है। इससे घर की रौनक बढ़ जाएगी।

ऐसे करें रोशनी
दिवाली को तो वैसे भी रोशनी का पर्व कहा जाता है। इसलिए अगर इस अवसर पर ठीक से घर में रोशनी यानी लाइटनिंगग न की जाए तो त्योहार मनाने में मजा नहीं आ पाएगा। इसलिए घर से बाहर तक इस अवसर पर लाइटनिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही घर के अंदर पेड़-पौधों पर, मंदिर में, दीवारों पर लाइटनिंग की जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः गर्म पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट

दीयों के बिना दिवाली नहीं
दिवाली के अवसर पर इस आधुनिक युग में दीये जलाने की प्रथा बरकरार है। दीये के बिना दिवाली मनाने में मजा नहीं आएगा। इसलिए घर की दीवारों पर, छतों पर और कमरे में दीये जलाए जा सकते हैं। सुंदर रंगोली के आसपास भी दीये जलाए जा सकते हैं।

टी लाइट्स
दिवाली के अवसर पर टी लाइट्स का भी उपयोग किया जा सकता है। बाजार में कांच के कंटेनर में टी लाइ़ट् लगी हुई मिल जाएगी। इसे लिविंग रुम की सीलिंग पर लगाया जा सकता है। इससे दिवाली पर घर की रौनक और बढ़ जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.