हवाई कार्गों से मिली जहरीली खेप… एक कतरा करता है काम तमाम

मुंबई हवाई अड्डे पर 100 किलो गोल्ड पोटैशियम साइनाइड जब्त किया गया है। इस गोल्ड पोटैशियम साइनाइड को मुंबई से दुबई निर्यात किया जा रहा था।

90

मुंबई हवाई अड्डे पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इन्टेलिजेन्स ने 100 किलो गोल्ड पोटैशियम साइनाइड जब्त किया है। इसे छुपाकर लाया जा रहा था। लेकिन इस एयर कार्गो को लेकर गुप्त सूचनाएं डीआरआई को पहले ही प्राप्त हो गई थीं, जिसके बाद एजेंसी द्वारा कार्रवाई की गई।

गुप्त सूचना मिलने पर की गई कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद किया गया गोल्ड पोटैशियम साइनाइड मुंबई से दुबई निर्यात किया जा रहा था। इसके लिए संबंधित नियमावलियों का उल्लंघन किया गया। इस संदर्भ में डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी। इसका संज्ञान लेते हुए एजेंसी ने उस एयर कार्गो की जांच की, जिसमें 100 किलो गोल्ड पोटैशियम साइनाइड बरामद की गई। बाजार में इसकी कीमत 32 करोड़ रुपए है। इस संदर्भ में दो लोग गिरफ्तार किये गए हैं। मुंबई में इस रसायन के खरीददार बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में बच्चे के सामने ही पिता के साथ हो गया है ऐसा!

क्या है गोल्ड पोटैशियम साइनाइड?
यह एक रंगहीन नमक जैसा पदार्थ है, जो पानी में तेजी से घुल जाता है। इसका उपयोग सोने के खनन और आभूषणों की सफाई के कार्यों में होता है। यह अत्यंत विषैला रसायन है। इसके अलावा यह बहुत महंगा भी है, जिसकी कीमत चार हजार रुपए प्रति ग्राम के लगभग है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.