नायगांव पुलिस स्टेशन बनकर तैयार, इस तारीख को डीजीपी करेंगे उद्घाटन

मीरा भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की स्थापना 1 अक्टूबर, 2020 को हुई थी। आयुक्तालय पालघर और ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के कार्यालयों को विभाजित करके बनाया गया था।

नायगांव पुलिस स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। जिसका उद्घाटन 17 मार्च को डीजीपी करेंगे। नायगांव,वसई विरार शहर क्षेत्र का 11वां पुलिस थाना और मीरा भाईंदर पुलिस आयुक्तालय का 17वां पुलिस थाना है।

मीरा भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की स्थापना 1 अक्टूबर, 2020 को हुई थी। आयुक्तालय पालघर और ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के कार्यालयों को विभाजित करके बनाया गया था। नए ढांचे में शहर में तीन सर्किल बनाए गए हैं, जिसमें एक सर्कल मीरा भाईंदर शहर में बनाया गया था और दो सर्कल वसई-विरार शहर में बनाए गए थे। उस समय वसई़-विरार शहर में मांडवी, पेल्हार, बोलिंज,आचोले और नायगांव थाने प्रस्तावित थे।

ये भी पढ़ें- लालबाग महिला हत्या प्रकरण: क्या अपने खून ने रंगी खून की होली?

किराए के मकान में बना थाना
बोलिंज और नायगांव थाने बनाए जाने थे। जगह की कमी के कारण बोलिंज थाने का काम बंद है। नायगांव में किराए के मकान में थाना बना दिया गया है। वालीव और मानिकपुर थानों को विभाजित कर नायगांव थाना बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश भामे को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। नायगांव पुलिस थाने का उद्घाटन शुक्रवार, 17 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here