Uttar Pradesh: महाकुंभ का निमंत्रण लेकर महाराष्ट्र पहुंचे उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया।

160

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में 13 जनवरी 2025 से आरम्भ हो रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आमंत्रण पत्र (Invitation Letter) लेकर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) रविवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) पहुंचें। उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट से निकलकर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से स्नेहिल भेंट कर महाकुम्भ 2025 का आमंत्रण पत्र दिया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वहां से निकलकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचें और उन्हें भी महाकुम्भ 2025 का आमंत्रण पत्र सौंपा।

इस दाैरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डा.संजय निषाद भी वहां आमंत्रण पत्र देने के वक्त पहुंचे। महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को महाकुम्भ का न्यौता देने के बाद उप-मुख्यमंत्री ने वापसी की।

यह भी पढ़ें – Maharashtra: राहुल नार्वेकर ने भरा महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर के लिए नामांकन

इससे पहले महाराष्ट्र के मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का फिल्म कलाकार एवं सांसद रविकिशन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्रजेश पाठक को पुष्प गुच्छ भेंट दिया। मौके पर उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्नेह व अपनत्व के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.