दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू, जानिये क्या खुला क्या बंद!

पिछले कई दिनों से केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कहर ने प्रशासन के साथ ही दिल्ली सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है।

79

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए, दिल्ली में 16 अप्रैल से सप्ताहांत कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कर्फ्यू शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हो गया है और सोमवार को सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। ये जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी है। मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल केवल 30 प्रतिशत क्षमता पर संचालित होंगे। लोगों को होटल और रेस्तरां में खाने की अनुमति नहीं होगी। लेकिन होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है। नए आंकड़ों के अनुसार, 5000 से अधिक बेड उपलब्ध हैं।

बैठक में लिया गया निर्णय
देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अप्रैल को कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक कीष इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी इस मामले को लेकर बैठक की।

खास बातें

– कर्फ्यू शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू होगा और सोमवार को सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।

– आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी।

– उन लोगों को पास दिए जाएंगे, जिनकी शादी उन दिनों होनी है।

– होटल व रेस्टोरेंट बंद रहेंगे, हालांकि, होम-डिलीवरी की अनुमति होगी।

– विशेष व्यवस्था के साथ विशेष बाजार होंगे

– हर क्षेत्र में केवल एक साप्ताहिक बाजार की अनुमति होगी।

– सिनेमा हॉल 30 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे।

– स्पा, मॉल, ऑडिटोरियम और जिम बंद रहेंगे

– सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी और मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

कोरोना का प्रकोप
पिछले कई दिनों से इस केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के बढ़ते कहर ने प्रशासन के साथ ही दिल्ली सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में यहां 17 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आने के बाद सरकार कड़े प्रतिबंध को लेकर निर्णय लेने को बाध्य दिख रही है। कहा जा रहा है कि कोरोना नियंत्रण के लिए सीएम लॉकडाउन का भी निर्णय ले सकते हैं।

14 अस्पताल पूर्ण रुप से कोविड अस्पताल घोषित
इस बीच दिल्ली के14 निजी अस्पतालों को पूर्ण रुप से कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। इनमें किसी भी गैर कोविड रोगी के उपचार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन अस्पतालों में कोविड उपचार के लिए 3553 बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। अस्पतालों को अपनी बेड क्षमता अस्थायी रूप से 35% तक बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि पिछले 24 घंटे में देश की राजधानी में 17,282 नए मामले आए हैं, जबकि104 लोगों की मौत हो गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.