अदार पूनावाला के पिता सायरस पूनावाला भी गए लंदन, बेटे के लिए कही बड़ी बात

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष साइरस पूनावाला भी लंदन चले गए हैं। उन्होंने बताया कि वे नियमित छुट्टियां बिताने के लिए अस्थाई रुप से लंदन आए हैं।

108

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष साइरस पूनावाला भी लंदन चले गए हैं। उनके बटे और कंपना के सीएईओ अदार पूनावाला अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहले ही लंदन चले गए हैं। सायरस पूनावाला उनके पास ही गए हैं। हालांकि उन्होंने अपने बेटे अदार पूनावाला के देश छोड़ने के आरोप को गलत बताया है।

लंदन में एक मीडिया से बात करते हुए सायरस पूनावाला ने कहा कि वह छुट्टी बिताने के लिए लंदन आए हैं। ऐसा वे वर्षों से करते आए हैं। उन्होंने कहा कि जब अदार छोटा था, तब से हम परिवार के साथ मई महीने में छुट्टियां मनाने लंदन आया करते थे।

भारत छोड़ने का आरोप झूठा
सीरम के अध्यक्ष सायरस पूनावाला ने इस बात को भी गलत ठहराया कि उनके बेटे अदार पूनावाला ने देश छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि वह नियमित छुट्टियां बिताने के लिए अस्थाई रुप से लंदन आए हैं। उन्होंने इस आरोप को गलत और दुर्भावनापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मैं याद कर सकता हूं कि मई के महीने में भारत से बाहर रहता आया हूं। हर कोई गर्मी की छुट्टी बिताना चाहता है। इस बार कोई नई बात नहीं है।

ये भी पढ़ेंः कोविड-19 महामारी नहीं चीन का जैविक युद्ध! मेजर जनरल जीडी बख्शी ने दिये प्रमाण

अदार पूनावाला ने लगाया था ये आरोप
बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ने अब तक देश में 90 प्रतिशत से ज्यादा कोविड टीकों की आपूर्ति की है। कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला परिवार के साथ एक महीने से लंदन में हैं। उन्होंने भारत में शक्तिशाली लोगों द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कहा था कि उन पर कोविशील्ड वैक्सीन बनाने के लिए भारी दबाव है, लेकिन इसका उत्पादन रातों रात नहीं बढ़ाया जा सकता।

अदार जल्द बनाएंगे भारत आने की योजना
1 मई को अदार ने ट्वीट कहा था कि वे लंदन में अस्थाई रुप से रह रहे हैं। वह कुछ दिनों में भारत लौटने की योजना बनाएंगे। उनके पिता सायरस पूनावाला ने भी कहा है कि अदार और उनका परिवार अस्थाई रुप से छुट्टी बिताने लंदन आया है।

यूरोप में कंपनी के विस्तार के लिए बातचीत जारी
पूनावाला ने यह भी कहा कि कंपनी यूरोप में कुछ नई योजनाएं शुरू करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना के टीके का उत्पादन चल रहा है। हम यूरोप में विनिर्माण इकाइयों के साथ बात कर रहे हैं। जैसे ही इस दिशा में कोई ठोस निर्णय होगा, हम उसकी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.