दिल्ली में कंपकंपाने वाली ठंड, इस दिन से शीतलहर चलने का अनुमान

199

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के रिज एरिया और आया नगर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में दो दिन 25 और 26 दिसंबर को शीतलहर चलेगी। इस दौरान घना कोहरा भी होगा। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति है। 25 दिसंबर को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

कोहरे का असर रेल मार्ग पर पड़ा है। रेलवे ने 25 दिसंबर को 273 ट्रेनों को पूरी तरह और 42 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। इसके अलावा 14 ट्रेनों को रीशेड्यूल और 26 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इसके साथ कई गाड़ियां देरी से चल रही हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.