पालघरः विहिप-बजरंग दल की तिरंगा यात्रा में उमड़ा लोगों का सैलाब

तिरंगा यात्रा में आये लोगों का स्वागत करते हुए विहिप के नेता मुकेश दुबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है।

93

देशभक्ति से ओतप्रोत गीत…, हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष करते हज़ारों लोग…जोश व उत्साह से लवरेज माहौल। यह नाजारा था स्वतंत्रता के गौरवशाली 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में विहिप-बजरंग दल की ओर से निकाली गई पालघऱ में तिरंगा यात्रा का। जिसमें लोगों ने 150 फिट के विशाल तिरंगा के साथ यात्रा निकाली।

करीब डेढ़ किलोमीटर की इस यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ आम लोगों की भीड़ जुट गई। भव्य तिरंगा यात्रा को देख हर किसी के दिल में देशभक्ति का जोश व उल्लास उमड़ पड़ा। आम लोग भी भारत माता की जय का उद्घोष करने लगे। तिरंगा यात्रा में महिलाओं के साथ शहर के हजारों लोग जोशो-खरोश के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर काचु शेट्टी,उमा सिंह श्रीपाद पाटिल, चेतन पारेख़,विकी संखे,प्रदीप यादव,विद्याताई संखे,हर्शला घरत,डिम्पल पटेल,वंदना सिंह,अखंडता वाजपेई, कुसुम तिवारी,मंजू तिवारी,दिलीप जोशी,जीतू राजपुरोहित,वैशाली नारखेड़े सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बजरंग दल के जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हम सभी आजादी के अमृत महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं। पूरा देश इस समय राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत है, देश झंडामय हो गया है।

तिरंगा यात्रा में आये लोगों का स्वागत करते हुए विहिप के नेता मुकेश दुबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में जितने भी लोग शामिल हुए हैं उनका मैं स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि तरंगे को ऊंचा रखना, मान शान बढ़ाना और हर घर में तिरंगा फहराना हम सभी का कर्तव्य है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.