कोरोना का कोहरामः दिल्ली में बढ़ा लॉकडाउन!

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ये लॉकडाउन 3 मई तक लागू रहेगा।

80

देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बारे मेंं इस क्रेंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए हमने लॉकडाउन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ये लॉकडाउन 3 मई तक लागू रहेगा।

लॉकडाउन अंतिम हथियार
प्रेस कॉन्फेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके लिए यहां लॉकडाउन बढ़ाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन आखिरी हथियार है और जिस तरह से ये बढ़ रहा है, उस स्थिति में इस हथियार का इस्तेमाल जरुरी हो गया है। उन्होंने बताया कि 3 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ेंः जानिये, पीएम के ‘मन की बात!’

19 अप्रैल को लागू किया गया था लॉकडाउन
इससे पहले दिल्ली में 19 अप्रैल को रात 10 बजे से लॉकडाउन लागू किया गया था और 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लागू था। इस बीच दिल्ली में एक दिन में 24,103 नए मामले आए हैं, जबकि 357 लोगों ने दम तोड़ दिए।

पोर्टल पर दी जाएगी ऑक्सीजन की जानकारी
केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना संंक्रमण के बढ़ते आंकड़ों की वजह से राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी को लेकर कहा कि हमने एक पोर्टल शुरू किया है, जिसे ऑक्सीजन की आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए ऑक्सीजन निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और अस्पतालों द्वारा हर दो घंटे में अपडेट किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि इस संकट को दूर करने के लिए केंद्र और राज्य की टीमें मिलकर काम कर रही हैं।

गौतम गंभीर का तीखा सवाल
भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने ऑक्सीजन को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर पूछा है, आपकी (दिल्ली सीएम) बैकअप योजना क्या थी? आपने एक वर्ष में कुछ भी क्यों नहीं किया? अब आप सभी सीएम को ऑक्सीजन के लिए पत्र लिख रहे हैं। 8 ऑक्सीजन संयंत्रों का क्या हुआ जो आप स्थापित कर रहे थे? यह निम्न स्तर की राजनीति है, जो लोगों को परेशान कर रही है।’

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.