कोरोना की खैर नहीं! 24 घंटे में 1 लाख मरीज ठीक, रिकवरी रेट 80%

128

कोरोना की अब खैर नहीं है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही इस बीमारी से ठीक होनेवालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। इसके कारण पिछले 24 चौबीस घंटे में एक लाख से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इन आकड़ों कारण देश में रिकवरी रेट 80 प्रतिशत पहुंच गया है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भारत विश्व में दूसरे नंबर पर है। लेकिन अब संक्रमितों के रिकवर होने और रकवरी रेट में भारत विश्व में पहले नंबर पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 74,903 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 1,01,468 है। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 44,97,867 है। देश में रिकवरी रेट 80.86% चल रहा है। एक्टिव मरीज़ 17.54% यानी 9,75,681 हैं। डेथ रेट 1.59% और पॉजिटिविटी रेट 8.02% चल रहा है। पिछले 24 घंटों में 9,33,185 टेस्ट हुए हैं। इसके साथ ही अब तक हुए कुल टेस्ट की संख्या 6,53,25,779 हो गई है। देश में संक्रमण के कुल मामले 55,62,483 हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 1,053 मौतें हुई हैं, जिसके साथ कुल मौतों का आंकड़ा 88,935 पहुंच गया है।
बता दें कि अकेले सितंबर महीने में अब तक 19,41,238 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कुल 17,23,066 लोग ठीक हुए हैं। कुल 24,466 मरीजों की मौत हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.