कोरोना महामारीः केरल के बाद अब यह राज्य बढ़ाने लगा टेंशन!

देश के इस पूर्वोत्तर राज्य में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। केंद्र सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय टीम स्थिति की जानकारी लेने के लिए भेजी है।

79

केरल के बाद देश के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम ने चिंता बढ़ा दी है। यहां कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। केंद्र सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय टीम स्थिति की जानकारी लेने के लिए मिजोरम भेजी है।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र यानी एनसीडीसी की सलाहकार और महामारी विज्ञानी डॉ. विनीता गुप्ता के नेतृत्व में केंद्र की चार सदस्यीय टीम मिजोरम पहुंच गई है। वह प्रदेश की राजधानी आइजोल में स्थिति का जायजा ले रही है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

उपायों पर चर्चा
टीम के 5 अक्टूबर को मिजोरम पहुंचने के बाद राज्य एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के अधिकारियों के साथ ही आइजोल पूर्व और पश्चिम के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ स्थिति से निपटने के लिए जरुरी उपायों पर भी चर्चा की गई।

 ये भी पढ़ेंः कोल्हापुर में मासूम की हत्या के बाद हड़कंप! क्या दी गई बच्चे की बलि?

जिलों के मुख्य अधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक
6 अक्टूबर को यह टीम विभिन्न जिलों के मुख्य अधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक करेगी और स्थिति का आकलन करने के बाद उपायों के बारे में निर्णय लेगी। यह टीम कोरोना रोगियों की देखभाल स्थलों का भी दौरा करेगी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मिजोरम में 5 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण के कुल 1,681 मामाले पाए गए। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब एक लाख हो गई है, जबकि एक दिन में पांच रोगियों को मिलाकर मौत का आंकड़ा 331 हो गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.