जानिये, कब तक अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं राम मंदिर के निर्माण पर नजर रख रहे हैं। हर तरह की आधुनिक सुख-सुविधाओं और यंत्रणा से संपन्न इस धार्मिक स्थल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शहर के रुप में विकसित किया जा रहा है।

95

अयोध्या में निर्मित किए जा रहे भव्य श्री राम मंदिर में दिसंबर 2023 तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। भारत समेत दुनिया भर के श्रद्धालु इस मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा यह जानकारी दी गई है।

इससे पहले राम मंदिर निर्माण की देखरेख कर रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने भी इस बारे में जानकारी दी थी। ट्रस्ट की ओर से बताया गया था कि मंदिर का मुख्य परिसर 2023 के अंत तक तैयार हो जाएगा। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए इसे खोल दिया जाएगा।

दोसाल में पूर्ण हो जाएगा कार्य
मंदिर निर्माण से संबंधित लोग कई बार दावा कर चुके हैं कि दो साल के भीतर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही आम श्रद्धालु भी मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। वर्तमान में राम मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

ये भी पढ़ेंः बाढ़ से बंगाल बेहाल! ममता ने मांगी मदद तो पीएम ने कही ये बात

सीएम खुद भी कर रहे हैं देखरेख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं भी इस पर नजर रख रहे हैं। हर तरह की आधुनिक सुख-सुविधाओं और यंत्रणा से संपन्न इस धार्मिक स्थल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शहर के रुप में विकसित किया जा रहा है। भगवान श्री राम की यह नगरी अब तक के सभी धार्मिक स्थलों से आधुनिक और सुविधा संपन्न तीर्थ स्थल होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.