उत्तर भारतीय बाहुल्य क्षेत्र में देंगे उत्तर भारतीय उम्मीदवार – भाई जगताप

132

मुंबई में लगभग 35 प्रतिशत के लगभग उत्तर भारत से जुड़े लोग रहते हैं। उनमें भी उत्तर प्रदेश से आनेवालों की संख्या बहुत अधिक है। मुंबई कांग्रेस के उत्तर भारतीय सेल ने एक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने उत्तर भारतीय और कांग्रेस के संबंधों के विषय में बताया।

ये भी पढ़ें – त्योहारी मौसम में आतंकियों के निशाने पर देश के ये शहर

भाई जगताप जी अपने भाषण में कहा, “उत्तर भारतीयों का हम मुंबई (महाराष्ट्र) वालों से बड़ा गहरा संबंध है। उस संबंध को मैं हमेशा सम्मान देता था, देता हूँ और देता रहूँगा। जब-जब उत्तर भारतीय समाज को मेरी जरूरत पड़ेगी मैं पूरी तरह तैयार रहूँगा। वर्तमान सरकार सिर्फ वादे करती है काम नहीं। इस बार मनपा चुनाव में कॉंग्रेस पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जहाँ भी उत्तर भारतीय लोगों का वर्चस्व है, उस क्षेत्र में उत्तर भारतीय ही कॉंग्रेस मनपा चुनाव का उम्मीदवार होगा।

कांग्रेस उत्तर भारतीय सेल के कार्याध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बहुत सारे लोगों ने हिस्सा लिया।

अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि, भाई जगताप के मार्गदर्शन में ऐसे ही मुंबई के हर जिले में उत्तर भारतीय सेल स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसे पूर्ण रूप से निभाउंगा और अपने उत्तर भारतीय कांग्रेस समाज व परिवार को मजबूत और सशक्त बनाउंगा।

  • युवा नेता डॉक्टर सत्येन्द्र सिंह जी ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया।
  • शिव सिंह ने उत्तर भारतीय लोगों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उसे दूर करने की अध्यक्ष महोदय से प्रार्थना की।
  • कांग्रेस के युवा नेता सूरज सिंह ठाकुर जी ने उत्तर भारतीयों पर हो रहे अत्याचार का कड़ा विरोध किया।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रत्नेश सिंह ने कहा, हमें एक बार फिर से संगठन में एक होकर कार्य करने की आवश्यकता है और हमारे समाज के उत्तर भारतीय युवाओं को आगे बढ़ना होगा।
  • युवा नेता मनोज सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.