मायानगरी में महामहंगाई: बढ़े कच्चे तेल के दाम, मुंबई में सीएनजी-पीएनजी की जानें बढ़ी दरें

ईंधन के मूल्य का सीधा प्रभाव जनसामान्य के सभी कार्यों पर पड़ता है। पेट्रोल डीजल के दाम और सीएनजी पीएनजी के दाम लगातार उतार चढ़ाव भरे रहते हैं।

82

कच्चे तेल दामों मे वृद्धि हुई है। इसका प्रभाव अब तक देश में ईंधन की कीमतों पर नहीं देखने को मिला है। जबकि मुंबई में सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। जिसका सीधा प्रभाव सामान्य जनों की जेब पर पड़ने लगा है।

सीएनजी-पीएनजी के नए दाम
मुंबई में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पीएनजी प्रदाता महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मूल्यों में बढ़ोतरी की है। जिसमें सीएनजी 3.5 रुपए प्रति किलोग्राम और पीएनजी 1.5 रुपए प्रति एससीएम बढ़ी हैं। इसके साथ ही नए दर के साथ अब सीएनजी का नया दाम 89.50 रुपए हो गया है, जबकि पीएनजी का नया दम बढ़कर 54 रुपए प्रति सीसीएम हो गया है। नए दाम रात 12 बजे से लागू हो गए हैं।

ये भी पढ़ें – पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल, शिवसेना के इस नेता की गोली मारकर दिन दहाड़े हत्या

पेट्रोल डीजल के मूल्य स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद भी भारत में ईंधन के मूल्य अपरिवर्तित हैं। इससे जनसामान्य को राहत है। 22 मई को केंद्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में घटोतरी की थी। जिसके बाद से पेट्रोल डीजल के मूल्य स्थिर हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड आइल) के मूल्य में उछाल है। जो 98 रुपए प्रति बैरल है। परंतु, भारतीय तेल कंपनियों ने अपने दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.