चीन में बेकाबू हुआ पाकिस्तानी कोरोना! शियान शहर में मिले इतने मरीज

शियान में पहला केस 9 दिसंबर को मिला था। 29 दिसंबर की दोपहर तक कुल 980 मामले सामने आ चुके हैं।

94

चीन का शियान शहर एक बार फिर कोरोना महामारी की चपेट में आ गया है। जहां अब तक 980 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। शियान शहर चीन के शांक्सी प्रांत में है।

यहां के लोगों में स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैला है। संक्रमण स्थानीय स्तर पर एक व्यक्ति से दूसरे तक पहुंचा। यहां बेहद सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे लोग जो इसका पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें सीधे गिरफ्तार किया जा रहा है।

फ्लाइट में छह लोग पाए गए थे पॉजिटिव
चीन के अधिकारियों ने कहा है कि 4 दिसंबर को पाकिस्तान से शियान पहुंची फ्लाइट में 6 लोगों को पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद शहर में संक्रमण बढ़ा। चीन में 28 दिसंबर को कुल 209 केस सामने आए। यह लिस्ट में 114वें पायदान पर है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्रः मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट, ‘इतने’ डॉक्टर -कर्मचारी संक्रमित

पहला केस 4 दिसंबर को मिला
शियान में पहला केस 9 दिसंबर को मिला था। 29 दिसंबर की दोपहर तक कुल 980 मामले सामने आ चुके हैं। शियान की आबादी एक करोड़ 30 लाख के करीब है। हालात इतनी तेजी से बिगड़े कि 23 दिसंबर से यहां सख्त लॉकडाउन कर दिया गया, जो अब तक जारी है।

पाकिस्तान से आई प्लाइट से फैला कोरोना
चीनी अधिकारियों का कहना है कि शियान में संक्रमण 4 दिसंबर को पाकिस्तान से आई एक फ्लाइट के बाद फैला। इस फ्लाइट के 6 पैसेंजर डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे। यहां से करीब एक हजार फ्लाइट्स रोज ऑपरेट होती हैं। फिलहाल ये सभी बंद हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.