यूपीएससी की टॉप थ्री लड़कियों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई, देश की बेटियों के लिए कही ये बात

यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी और परीक्षा का परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किया गया।

103

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2021 में टॉप थ्री में लड़कियों के बाजी मारने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जतायी है। उन्होंने इन अभ्यर्थियों को ट्वीट कर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है- ‘संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। इस बार संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में टॉप थ्री में लड़कियां रहीं हैं। टॉप थ्री स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल एवं गामिनी सिंगला को विशेष तौर पर बधाई। देश की बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा देगी।’

ये भी पढ़ें – यूपीएससीः बिहार के विशाल बने गुदड़ी के लाल, ऐसी गरीबी में भी हासिल किया 484 वां रैंक

इस साल सभी शीर्ष तीन पदों पर लड़कियों ने कब्जा किया है। श्रुति शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। अंकिता अग्रवाल दूसरे और गामिनी सिंगला तीसरे नंबर पर रहीं। श्रुति सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं।

यूपीएससी ने नियुक्ति के लिए 685 उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की है। इनमें 244 सामान्य, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी और परीक्षा का परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी और परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किया गया था। साक्षात्कार परीक्षा का अंतिम दौर था जो 5 अप्रैल से शुरू हुआ और 26 मई को संपन्न हुआ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.