पुणेः मॉल में रसायन रिसाव से हड़कंप

पुणे के एक मॉल में रसायन रिसाव के बाद हड़कंप मच गया। दमकल विभाग के कर्मचारी स्थिति पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं।

103

महाराष्ट्र के पुणे में रसायन रिसाव होने की घटना घटी है। यह घटना सेंट्रल मॉल के पार्किंग एरिया में घटी है। इस बारे में सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों के साथ कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और गैस रिसाव को नियंत्रित करने में जुट गए हैं।

इस घटना के बाद मॉल में स्थित लोगों में अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार काफी हद तक स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ेंः भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं ‘महबूबा’! क्या फिर दिक्कत में है पूर्व मुख्यमंत्री?

बैग से शुरु हुआ रिसाव
दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मॉल के पार्किंग क्षेत्र में एक बैग मिला है। इस बैग में दो तरह के रसायन रखे हुए थे। रसायन का रिसाव इसी बैग से होने की जानकारी मिली है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी दो गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। हालांकि थोड़ी देर में दमकल विभाग के कर्मचारियों ने स्थिति पर काबू पा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉल को फिर से लोगों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि इस बारे में जांच जारी है कि आखिर यहां तक रसायन कैसे पहुंचा?

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.