श्री राम मंदिर निर्माणः इसलिए दानदाताओं के चेक हुए बाउंस!

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि जुटाने के लिए समर्पण निधि अभियान चलाया गया था। यह अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलाया गया था।

91

राम मंदिर निर्माण के लिए दिए गए 22 करोड़ रुपए के चेक बाउंस होने की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि लोग श्रद्धा और भक्ति में भी मिलावट करने लगे हैं, लेकिन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र का कहना है कि इसमें चंदा देनेवालों का कोई दोष नहीं है, ये चेक तकनीकी कारणो से बाउंस हुए हैं।

बता दें कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि जुटाने के लिए समर्पण निधि अभियान चलाया गया था। यह अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलाया गया था। इसमें से 22 करोड़ रुपए राशि के चेक बाउंस हो गए हैं।

नया चेक जारी कर रहे हैं दानदाता
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि जिन दानदाताओं के चेक बाउंस हुए हैं, उनसे संपर्क किया जा रहा है। कई श्रद्धालुओं ने फिर से चेक दे भी दिए हैं और कई लोगों के चेक क्लियर भी हो गए हैं। उन्होंने चेक बाउंसिंग को तकनीकी ममला बताया है और इसमें दानदाताओं के मन में खोट होने से इनकार किया है।

ये भी पढ़ेंः श्रीलंका से आई शिला लगेगी राम मंदिर निर्माण में…

ये भी पढ़ेंः श्री राम मंदिर निर्माणः जिन प्रदेशों में हिंदू अल्पसंख्यक, वहां से भी मिले करोड़ों के चंदे!

5000 करोड़ की राशि जमा होने का अनुमान
बता दें कि 15 जनवरी से 27 फरवरी तक श्री राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए समर्पण निधि अभियान में 9 लाख कार्यकर्ताओं ने 1लाख 75 हजार टोलियां बनाकर घर-घर जाकर 10 करोड़ परिवारों से संपर्क किया। इसके लिए 49 नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए थे। मेंइसके मुख्य केंद्र पर दिल्ली में दो चार्टर्ड अकाउंटैंट नियुक्त किए गए थे। इस अभियान में 5000 करोड़ की राशि जमा होने का अनुमान है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.