मध्य रेल पर रविवारीय ब्लॉक, जानें कौन सी सेवा रहेगी रद्द और कौन सी की जाएगी डायवर्ट?

मध्य रेलवे पर दुरुस्ती और रखरखाव के लिए रविवारीय ब्लॉक रखा गया है। जिसके कारण सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

149

मध्य रेल पर रविवार, 27.11.2022 को अनुरक्षण कार्य के लिए उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित किया जाएगा। इस दौरान माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन एक्सप्रेस लाइन पर ब्लॉक
मध्य रेल मुंबई मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन एक्सप्रेस लाइन पर ब्लॉक के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाएं माटुंगा और मुलुंड के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और शेड्यूल के अनुसार अपने संबंधित स्टेशनों पर रुकेंगी। ठाणे से आगे इन सेवाओं को मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी। इसी प्रकार ठाणे से सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक अप फास्ट लाइन सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और यह गाड़ियां निर्धारित समय के अनुसार अपने संबंधित स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके बाद इन अप फास्ट सेवाओं को अप स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।

हार्बर सेवाएं रहेंगी रद्द
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन और चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर ब्लॉक के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड से सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी।

ये भी पढ़ें – पूर्वोत्तर यात्रियों के लिए काम की खबर, ये ट्रेनें कर दी गईं निरस्त 

इसी तरह सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल से कुर्ला के बीच विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर मार्ग के यात्रियों को मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से होकर यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.