लड़कपन में वो लोकल को बेपटरी कर देता? मोटरमैन हुआ सजग और…

लोकल ट्रेन और ट्रैक की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मुद्दा खड़ा हुआ है।

149

ठाकुर्ली और डोंबिवली के बीच एक बड़े खतरे को टाल दिया गया है। यह एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकता था। परंतु, तत्परता और सजगता से इसे टाल दिया गया। इस प्रकरण में रेलवे पुलिस एक नाबालिग से पूछताछ कर रही है।

गुरुवार सायं 6 बजे मुंबई की ओर से कर्जत जानेवाली लोकल डोंबिवली से रवाना हुई थी। लोकल कुछ दूरी ही तय कर पाई थी कि, स्लो डाउन ट्रैक पर मोटरमैन को पत्थर रखे हुए दिखे। उसने लोकल को वहीं रोक दिया। इस विषय की जानकारी डोंबिवली लोहमार्ग पुलिस थाने को दी गई। इसके बाद पुलिस ने रेलवे ट्रैक से लगभग 15 पत्थर हटाए।

हो सकती थी दुर्घटना

हमें जैसे ही सूचना मिली तुरंत कार्रवाई की गई। इस प्रकरण में एक पंद्रह वर्षीय किशोर को कब्जे में लिया गया है, उसे भिवंडी के बाल सुधार गृह में भेजने की प्रक्रिया शुरू है। जहां ट्रैक पर पत्थर रखे हुए मिले थे वहां मोड़ है, इसलिए लोकल ट्रेन की गति धीमी होती है। अत: दुर्घटना की संभावना कम थी, परंतु तेज गति से आती लोकल को यह घटना क्षतिग्रस्त कर सकती थी।
मुकेश ढगे, पुलिस निरिक्षक – रेलवे पुलिस

ये भी पढ़ें – सिंधुदुर्ग में ‘नारायण-नारायण’… फिर लटकी कार्रवाई की तलवार, तो होगी छह महीने की जेल

ऐसे खुली पोल
रेलवे पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इसकी जांच चल रही थी कि, सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग से पूछताछ की। अब पुलिस नाबालिग के साथी की खोजबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में जानकारी सामने आई है कि किशोर ने लड़कपन में यह अपराध किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.