हार्बर लाइन की सेवाओं पर ‘मेगा ब्लॉक’… यात्रा के पहले जान लें दिन और समय

मुंबई की लोकल रेल सेवाओं पर होनवाला मेगा ब्लॉग इस रविवार हार्बर लाइन पर रहेगा। मध्य लाइन की सेवाएं पूर्ववत् संचालित होंगी।

134

मध्य रेल के हार्बर लाइन के उपनगरीय खंड पर अनुरक्षण कार्य करने के लिए 20 मार्च 2022 को मेगा ब्लॉक परिचालित किया जाएगा। मेन लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं रहेगा।

मेगा ब्लॉक का समय
ब्लॉक के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी, बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी, बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – मुंबई पश्चिम रेलवे पर 7 घंटे का जम्बो ब्लॉक… यात्रा करनी हो तो ये है समयसारिणी

यह सेवाएं रहेंगी बंद
मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक के दौरान सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई, वडाला रोड से वाशी, बेलापुर, पनवेल के लिए छूटने वाली और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा, गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसी तरह सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए पनवेल, बेलापुर, वाशी से छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव, बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

पनवेल कुर्ला के बीच यहां से सेवा संचालन
इसी प्रकार ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला के बीच प्लेटफॉर्म नंबर 8 से विशेष सेवाएं चलेंगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कल्याण खंड, मेन लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा करने की अनुमति है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.