रविवार को लोकल यात्रा के पहले पढ़ लें… किस-किस रूट पर है मेगा ब्लॉक

83

मध्य रेल का मुंबई मंडल 12 दिसंबर 2021 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक संचालित करेगा।

मुलुंड-दिवा अप और डाउन स्लो लाइन सुबह 11 बजे से शाम 4.00 बजे तक एवं पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक रखरखाव कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – आतंकी राह पर तबलीगी जमात, लग गया प्रतिबंध

मध्य रेल मुंबई के अनुसार…

  • मुलुंड-दिवा अप और डाउन स्लो लाइन ब्लॉक के दौरान सुबह 10.11 बजे से दोपहर 3.14 बजे तक दादर से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाओं को मुलुंड और दिवा स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो कि कलवा और मुंब्रा स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी तथा दिवा स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा।

 सुबह 10.27 बजे से दोपहर 3.37 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो सेवाओं को दिवा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो कि मुंब्रा और कलवा स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी तथा मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा।

  • पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.16 बजे तक पनवेल व बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी।

सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे से छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

  • सुबह 11.40 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक नेरुल से खारकोपर के लिए छूटने वाली डाउन लाइन सेवाएं और 12.25 बजे से 4.25 बजे तक खारकोपर से नेरुल के लिए छूटने वाली अप लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर और खारकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी।

  • ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी सेक्शन पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी व नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.