रविवार को मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक, जानिये लोकल सेवाओं की समय सारिणी

94

मध्य रेल, मुंबई मंडल विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर 25.09.2022 को मेगा ब्लॉक का संचालन निम्नानुसार करेगा। ब्लॉक के दौरान माटुंगा-ठाणे अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक व छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी, बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी, बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

मध्य रेल के मुंबई मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, माटुंगा-ठाणे अप और डाउन स्लो लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.18 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा और ठाणे स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड ठाणे स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे फिर डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। ये गाड़ियां निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

इसी प्रकार सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.10 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाओं को ठाणे और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो ठाणे, मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन में रुकेंगी आगे माटुंगा में अप स्लो लाइन पर फिर डायवर्ट की जाएंगी और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।

इसी तरह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी, बांद्रा डाउन हार्बर लाइन और चूनाभट्टी, बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई, वडाला रोड से वाशी, बेलापुर, पनवेल के लिए छूटने वाली और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा, गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेंगी।

इसी प्रकार सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए पनवेल, बेलापुर, वाशी से छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव, बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए चलने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

यह भी पढ़ें – ब्रिटेन में हिंदुओं के हमलावरों की खैर नहीं, गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन का बड़ा बयान

ब्लॉक अवधि के दौरान 20 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.