मध्य रेल के इन स्टेशनों को रविवार को ब्लॉक

112

मध्य रेल मुंबई मंडल 200 मीट्रिक टन रोड क्रेन का उपयोग करके बदलापुर स्टेशन पर 6 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण के लिए गर्डरों के लॉन्च के लिए विशेष यातायात और पावर ब्लॉक का संचालन करेगा। मध्य रेल के मुंबई मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह ब्लॉक अंबरनाथ और वांगनी के बीच अप और डाउन लाइन पर 03.07.2022 को सुबह 10.50 बजे से दोपहर 01.10 बजे तक परिचालित होगा।

ये भी पढ़ें – 5 से 12 जुलाई को पुणे से उत्तर की ओर जानेवाली ये ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

ब्लॉक के दौरान सुबह 10.13 बजे से दोपहर 01.26 बजे तक कल्याण से अंबरनाथ/बदलापुर/कर्जत की ओर जाने वाली डाउन लोकल और बदलापुर से सुबह 10.26 बजे से दोपहर 01.22 बजे तक छूटने वाली अप लोकल रद्द रहेगी। ब्लॉक अवधि के दौरान अंबरनाथ और कर्जत के बीच कोई उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इसी प्रकार 17032 हैदराबाद-सीएसएमटी एक्सप्रेस और 11014 कोयंबटूर-एलटीटी एक्सप्रेस को कर्जत-पनवेल-दिवा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। इन ट्रेनों को कल्याण बाउंड पैसेंजर्स के लिए दिवा में डबल हॉल्ट दिया जाएगा और यह अपने गंतव्य पर 15 से 20 मिनट देरी से पहुंचेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.