मुंबई में चलेगा टीबी और कुष्ठरोग के खिलाफ अभियान

168

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सांस की बीमारियां बढ़ने के साथ ही टीबी और कुष्ठरोग भी पैर पसार रहा है। टीबी और कुष्ठ रोग के प्रसार पर रोक लगाने के लिए मुंबई महानगरपालिका ने विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। यह मुहिम रविवार 25 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 तक चलेगी।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई को टीबी और कुष्ठरोग मुक्त करने के लिए पिछले कई दिनों से प्रयास किया जा रहा है। अब एक बार फिर मनपा 17 दिनों का अभियान चलाएगी। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए मनपा की 28उ29 टीमें काम करेंगी। हर टीम में 3 सदस्य होंगे। इसमें एक डॉक्टर, एक नर्स और एक सहायक सदस्य होगा। लगभग 10 लाख घरों में जाकर मरीजों की तलाश की जाएगी। लगभग 40 लाख 34 हजार लोगों की जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें – नक्सलियों का विघ्न हटा तो उजाला हो गया, सुकमा में स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में पहुंची बिजली

मनपा के स्वास्थ विभाग की अधिकारी मंगला गोमरे के अनुसार केंद्र से मिले निर्देशानुसार मुंबई शहर को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करना है और वर्ष 2030 तक कुष्ठरोग मुक्त करना है। इसके लिए मरीजों की तलाश बहुत जरूरी है। मरीजों की पहचान तभी हो पाएगी, जब उनकी जांच की जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.