भारती विश्वविद्यालय: महिला डॉक्टर के बाथरूम में हुआ ऐसा कि पुलिस भी अब एलर्ट पर

भारती विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय है। जिसके शैक्षणिक कार्यक्रमों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त है। पुणे शहर में स्थित परिसर में लगभग 23 हजार छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं जिन्हें शिक्षित करने के लिए 1600 से अधिक शिक्षक हैं।

92

भारती विश्वविद्यालय परिसर के कर्मचारी निवास में रहनेवाली एक महिला डॉक्टर के साथ आश्चर्यजनक घटना हुई है। इसके बाद कर्मचारी निवास में रहनेवाली महिलाओं कर्मियों की सुरक्षा को लेकर प्रश्न खड़े होने लगे हैं। इस प्रकरण के बाद जहां पुलिस प्रशासन एलर्ट होकर जांच में जुट गया है वहीं महिला कर्मियों में भय है।

यह घटना 6 जुलाई को सुबह 9.30 बजे से शाम 7.20 बजे के बीच की है। पुलिस के अनुसार महिला डॉक्टर भारती विश्वविद्यालय अस्पताल में कार्यरत है और कर्मचारी निवास में रहती हैं। वह 6 जुलाई की सुबह 8.45 के आसपास घर से निकली थीं। फिर वह शाम को घर लौट आई और फ्रेश होने के लिए बाथरूम में गई और लाइट बल्ब जलाया। लेकिन, बल्ब प्रकाशित नहीं हुआ। इस बीच उन्हें दिखा कि बल्ब कुछ अलग लग रहा है। इसके बाद वायरमैन को बुलाया और उसे बल्ब दिखाया। तब यह पता चला कि उस बल्ब में एक छुपा कैमरा था।

ये भी पढ़ें – धर्मांतरण मामलाः क्या है अवैध मदरसों का राज? जानिये, इस खबर में

कैमरा लगा दूसरा बल्ब भी मिला
इसके बाद डॉक्टर ने घर की अन्य लाइटों का निरीक्षण किया। तब पता चला कि इसी तरह का बल्ब बेडरूम में भी लगा हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद भारती विश्वविद्यालय थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कलास्कर और महिला पुलिस अधिकारियों ने भारती विद्यापीठ में जाकर कमरे की जांच पड़ताल की। इस संदर्भ में जांच के आदेश दिये गए हैं।

वो कौन था?
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह महिला डॉक्टर के कार्य पर जाने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने दूसरी चाबी से घर का ताला खोलकर प्रवेश किया। पुलिस के अनुसार डॉक्टर के कमरे में हिडन कैमरों वाले बल्ब लगाए गए थे। अब इस अज्ञात व्यक्ति की खोज तेज हो गई है क्योंकि परिसर में रहनेवाली महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी संदेह खड़ा होने लगा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.