कोरोना का कोहरामः जानिये, कब आएगा तीसरी लहर का पीक और कब मिलेगी राहत!

दिल्ली और मुंबई में मरीजों की संख्या जितनी तेजी से बढ़ी है, उसके कम होने की संभावना है। भारत भर में मरीजों की संख्या हाल ही में बढ़ने लगी है।

77

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इस महीने के अंत तक इसकी तीसरी लहर शुरू हो जाएगी। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर महेंद्र अग्रवाल ने यह दावा करते हुए बताया कि इस दौरान देश में हर दिन 4 से 8 लाख मरीज मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सख्त पाबंदियों के चलते यह लहर कुछ देर से जरूर आएगी, लेकिन फिर यह लंबे समय तक रहेगी। विशेषज्ञों के इस तरह के दावे से साफ है कि लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के बिना कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं रुकेगा।

कब आएगा पीक?
तीसरी लहर कितनी ऊंचाई तक जा सकती है और यह लहर कब तक जारी रहेगी, इस बारे में भी महेंद्र अग्रवाल ने जानकारी दी,”मुंबई में तीसरी लहर इस महीने के मध्य में पीक पर पहुंच जाएगी। हमारी वर्तमान गणना के अनुसार, यह एक प्रारंभिक अनुमान है। क्योंकि हमारे पास पूरे भारत के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि लहर अगले महीने की शुरुआत में भारत में पीक पर पहुंच जाएगी। पीक पर कोरोना के मरीज कितने हो सकते हैे, इस बारे में सटीक तौर पर कहना मुश्किल है। हमने एक दिन में चार से आठ मिलियन मामलों का अनुमान लगाया है।”

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन! जान लें, क्या रहेगा खुला और क्या बंद

मार्च में खत्म हो सकती है तीसरी लहर
दिल्ली और मुंबई में मरीजों की संख्या जितनी तेजी से बढ़ी है, उसके कम होने की संभावना है। भारत भर में मरीजों की संख्या हाल ही में बढ़ने लगी है। वहां पीक पर जाने में एक और महीना लगेगा। मार्च के मध्य तक भारत में कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने की उम्मीद है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.