बस स्टैंड या बेघरों का अड्डा, यात्री जाए तो जाए कहा  

बेस्ट के बस स्टैंड अतिक्रमण और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। मुंबई के कई बस स्टैंडों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें मुंबई बेस्ट बस की ये खास रिपोर्ट...

109

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट () जिसने मुंबई (Mumbai) की सड़कों पर अपनी छाप छोड़ी है। कम से कम दरों पर हमारे गंतव्य तकBrihanmumbai Electric Supply & Transport पहुंचने के लिए काम कर रहे हैं। बेस्ट ने 1926 में मुंबई शहर में अपनी सेवा शुरू की। 1947 में, बेस्ट ने मुंबई नगर निगम (Municipal Corporation of Mumbai) के साथ अपनी सेवा को जोड़ा दिया और खुद को “बॉम्बे इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट” नाम दिया। 1995 में संगठन का नाम बदलकर महानगरपालिका के साथ “बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट)” कर दिया गया।

वर्ष 1926 से बेस्ट बस में कई बदलाव हुए हैं। पहले इनकी बसें पेट्रोल और गैस से चलती थीं। प्रदूषण को देखते हुए अब धीरे-धीरे मुंबई में इलेक्ट्रिक बस चल रही है जो पूरी तरह से इको फ्रेंडली है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में कुल 338 बस रूट हैं। बेस्ट के पास कुल 3731 बसें हैं।

बेस्ट अपने बस स्टॉप पर यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान कर रहा है। अभी कुछ महीने पहले बेस्ट ने मुंबई शहर में डिजिटल बस स्टॉप लॉन्च किया है। यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए बेस्ट बस हर बार नई नई योजनाएं लेकर आती है। इस बार बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए बेस्ट बस ने डिजिटल बस स्टॉप लेकर आई है, जो सुविधाओं से लैस एक आधुनिक बस स्टॉप है।

बांद्रा स्टेशन बस स्टॉप
आपको बता दें कि, कुछ स्टैंडों पर अतिक्रमण कर लिया गया है और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। बांद्रा स्टेशन के बस डिपो के बाहर स्टैंड पर पूरी तरह गंदगी है और रात में उस स्टैंड पर लोग सोते और जुआ खेलते हैं। यात्रियों के लिए कोई आवश्यक सुविधा नहीं है। इनके खिलाफ बेस्ट प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

देखें यह वीडियो- हिंदू राष्ट्र घोषित होने वाला है, मुसलमानों को भागने की आवश्यकता नहीं – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

36 बस स्टॉप का होगा कायापलट
कई पुराने बस स्टॉप पर ऑटो रिक्शा, टैक्सी पार्किंग स्टैंड और फेरीवालों का कब्जा है। बेस्ट स्टाफ ने इन स्टैंडों की पहचान की है, जो दक्षिण मुंबई, दादर, बांद्रा और वडाला में 36 बस स्टॉप हैं। अब इन सभी स्टैंडों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, इन संरचनाओं के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका जैसी एजेंसियों के साथ समन्वय करना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि, कई बस स्टॉप पर अभी भी बैठने की सुविधा नहीं है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.