राजस्थान में भी फिल्म पठान का विरोध, सर्व समाज ने की ये मांग

अलवर में भी अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का 16 दिसंबर को सर्व समाज की ओर से शहर के नंगली सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया।

134

देश के विभिन्न शहरों में फिल पठान का विरोध हो रहा है। अलवर में भी अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का 16 दिसंबर को सर्व समाज की ओर से शहर के नंगली सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। जहां पर फिल्म में भगवा वस्त्र के अपमान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए फिल्म के बॉय काट करने का निश्चय लिया।

सर्व समाज नहीं करेगा बर्दाश्त
पंकज गुप्ता ने बताया कि जिस तरह से भगवा को गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया है। वहीं अभिनेत्री द्वारा जो अश्लीलता भगवा के साथ की गई है, उसे कतई सर्व समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। दोनों अभिनेता अभिनेत्री के फोटो भी इस दौरान जलाएं गए। इस दौरान संजय पंडित, नरेश धनावत, जीतू चौधरी, अश्विनी जावली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में भी विरोध
आगरा जनपद के श्री टाॅकीज परिसर के बाहर 16 दिसंबर को हिंदू संगठनों ने पठान फिल्म का विरोध किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभिनेत्री दीपिका और अभिनेता शाहरुख खान का पुतला फंक हिन्दू धर्म का अपमान किये जाने जाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर संचालकों को फिल्म न दिखाए जाने की चेतावनी दी।

जिले में 16 दिसंबर को एक हिंदूवादी संगठन ने दीपिका- शाहरुख की पठान फिल्म का विरोध किया। हिंदूवादियों ने इस फिल्म के माध्यम से हिंदूवादियों की भावनाओं को आहत किये जाने का आरोप लगाया। हिंदूवादियों ने इस दौरान दीपिका और शाहरुख खान के पुतले को फूंककर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पहुंची पुलिस ने उनके हाथों से पुतला छुड़ाने का प्रयास भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीपिका शाहरुख के पुतले और बैनर को जूते-चप्पलों से भी पीटा।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.