प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में होने जा रहा है तलाक? जानें, इस खबर में

प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद अपने नाम के साथ जोनस लगा लिया था। लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नाम से जोनस हटा दिया है।

106

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस से शादी की थी। इस बात को लेकर उनकी काफी चर्चा हुई थी और उन्हें पावर कपल में गिना जाने लगा था, लेकिन पिछले दिनों से दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चलने की चर्चा गरम है। इनके रिश्ते में दरार आने की खबरें सुर्खियों में हैं। अब प्रियंका चोपड़ा के एक कदम से इस शक को सच होने की बात कही जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद अपने नाम के साथ जोनस लगा लिया था। लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नाम से जोनस हटा दिया है। इससे ऐसा लग रहा है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के बीच खटास काफी बढ़ गया है। उनके इस कदम से इस बात की भी चर्चा है कि दोनों बहुत जल्द तलाक लेने वाले हैं।

प्रशंसक दुखी
प्रियंका के प्रशंसकों को उनके इस कदम से काफी दुख पहुंचा है। वे यह नहीं चाहते कि दोनों के बीच तलाक हो। हालांकि अभी तक प्रियंका या निक की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर ट्रेंड कर रही है। प्रियंका के बिना कारण बताए अपने नाम से अपने पति जोनस का नाम हटाने से समझा जा रहा है कि दोनों में तलाक होने वाला है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.